Karwa Chauth Mehndi Design : करवा चौथ पर मेहंदी के इन खूबसूरत डिज़ाइन्स से सजाएं अपने हाथ

karwa-chauth-mehndi-design

Mehndi Design: सुहागिन महिलाएं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद खास होता है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। इस दिन की तैयारियां करना महिलाएं पहले से ही शुरू कर देते हैं। इस त्योहार पर कपड़े, गहने, सिंदूर, मंगलसूत्र, आलता और हाथों में मेहंदी लगाना बेहद जरूरी होता है। इसलिए महिलाएं जब भी अपनी हथेली पर मेहंदी लगाती हैं तो उसमें अपने पति का नाम जरूर लिखवाती हैं। अगर आप भी मेहंदी के डिजाइन इस दिन के लिए सर्च कर रही हैं तो ये यहां पर आपको हम बताते हैं फुल हैंड मेहंदी डिजाइन जिनके बाद आपके हाथ बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।

करवा चौथ पर लगाएं ब्राइडल स्टाइल मेहंदी (Mehndi Designs For Karwa chauth)

अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है तो इस दिन के लिए आप भरे हाथों वाली इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें आपको ब्राइडल डिजाइन मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन मिलेंगे। जैसे आप इसमें डोली के साथ मोर डिजाइन बना सकती हैं। इसी के साथ फूल के डिजाइन को भी एड कर सकती हैं और इसे जाली वाले डिजाइन के साथ मेहंदी कंप्लीट कर सकती हैं। हाथों में बनने वाले ये डिजाइन हाथों को भरा-भरा दिखाते हैं इसी के साथ बेहद अच्छे लगते हैं। आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी जगह बनाकर अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। ऐसी ही भरी-भरी मेहंदी डिजाइन आपको पीछे की तरफ भी लगाना है।

जालीदार वर्क मेहंदी डिजाइन (Jaal Mehndi Designs For Karwa Chauth)

कई सारी महिलाएं होती हैं जिनके हाथों की हथेलियां पतली होती हैं। ऐसे में बड़े फूल या फिर मोर के डिजाइन अच्छे नहीं लगते हैं। आप इसकी जगह पर जाल वाले मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप जाली को अलग-अलग तरीके से बनाएंगी, फिर इनके अंदर डिजाइन को भरेंगी। इसके आसपास मोटी-मोटी आउटलाइन करके इस डिजाइन को हाइलाइट करेंगी। इस तरीके से आपका डिजाइन भी कंप्लीट हो जाएगा। साथ ही मेहंदी अच्छी भी लगेगी।

सिंपल फुल हैंड मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Design)

मेहंदी डिजाइन कई तरह के होते हैं लेकिन हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है। ऐसे में अगर आप सिंपल डिजाइन वाली मेहंदी से अपने हाथों को खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आप इस फोटो में दिखाए गए सिंपल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको जाली के साथ फूल का डिजाइन क्रिएट करना है, जो दिखने में भी अच्छा लगेगा।

ज्योमेट्रिकल पैटर्न मेहंदी डिजाइन (Geometric Pattern Mehndi Design)

सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन हर किसी को पसंद होता है। अगर आप भी इसी तरीके के डिजाइन को लगाना पसंद करती हैं तो इसके लिए ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप देख सकती हैं। साइड की तरफ ज्योमेट्रिकल पैटर्न में डिजाइन बनाया गया हैथ। इसमें कुछ जगह पर फूल बनाएं गए हैं तो कहीं पर पत्तियों का डिजाइन क्रिएट किया गया है। आप इसकी जगह डार्क शेड से डिजाइन को हाइलाइट कर सकती हैं।

इसमें आप और भी अलग-अलग तरीके के डिजाइन बना सकती हैं। इनकी खास बात ये होती है इससे बनाने में सिर्फ 15 मिनट का टाइम लगता है। इसी तरीके के डिजाइन को आप उंगलियों पर रिपीट कर सकती हैं।

मोर डिजाइन बेल मेहंदी डिजाइन (Peacock Mehndi design)

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें सिंपल मेहंदी भी लगानी होती है लेकिन डिजाइन परफेक्ट चाहिए होता है। अगर आपको भी यही पसंद है तो इसके लिए आप बेल में मोर के इस तरीके के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें सबसे पहले आपको नीचे की ओर जाली बनानी होगी। इसके बाद मोर और फूल का डिजाइन क्रिएट करना होगा। ये बेल 15 मिनट में बनकर रेडी हो जाएगी। इसे अगर आप मोटा रखेंगी तो ये और ज्यादा अच्छे से हाइलाइट होगी। आप इस तरीके की बेल को ट्राई करें और अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएं।

मेहंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  • जब भी मेहंदी लगाएं उससे पहले हाथों में ऑयल लगा लें। मार्केट में आपको मेहंदी ऑयल मिल जाएगा।
  • इस बात का ध्यान रखें की हथेली पर पहले मेहंदी का डिजाइन न बना हो वरना अभी बनाए जाने वाला डिजाइन दिखाई नहीं देगा।
  • मेहंदी को सुखाने के बाद ही हाथों से उतारें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *